{"_id":"5c782feebdec224d9d196a03","slug":"61551380462-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक युवक की मौत, छात्रा समेत तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक युवक की मौत, छात्रा समेत तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव, बिसवां, रेउसा व लहरपुर में हुई दुर्घटनाएं
सीतापुर। जिले के अलग-अलग इलाकों में सड़क हादसों के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करीबी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हरगांव प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के टिल्ला मजरा कल्याणपुर में रहने वाला रमाकांत (32) पुत्र झब्बू बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक से सीतापुर से घर लौट रहा था। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर सेमरीभान गांव के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसवां प्रतिनिधि के अनुसार, पैदापुर गांव निवासी आस्था शुक्ल (18) पुत्री कौशल किशोर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा है। गुरुवार दोपहर स्कूल से घर वापस जाते समय मतिकरपुर मोड़ के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सिंघनापुर में रहने वाला रमेश (14) पुत्र सरवन गुरुवार को दूध बेचकर रंगवा से साइकिल पर घर लौट रहा था। गांव के करीब ही माल ढुलाई करने वाले वाहन की टक्कर से घायल हो गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, हादसे को अंजाम देकर वाहन चालक गाड़ी समेत भाग गया। रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा रेउसा निवासी लवकुश पोरवाल बाइक से किसी काम से निकला था। कस्बे में ही साइकिल से टकरा जाने पर वह घायल हो गया। गुरुवार को ही उसकी बारात जानी थी।
इस पर आननफानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिर लखनऊ में इलाज व जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा खतरे से बाहर होने की बात पर बारात के लिए वापस घर पहुंच गया।