{"_id":"5c3242ddbdec222c356269f5","slug":"61546797789-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.70 करोड़ की पकड़ी आयकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.70 करोड़ की पकड़ी आयकर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। आयकर विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन में तंबौर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में 1.70 करोड़ रुपये की आयकर चोरी पकड़ी है। इंदौर में एक फैक्ट्री में छापे के बाद उच्चाधिकारियों के फरमान पर टीम ने इस प्लाईवुड फैक्ट्री में छापा मारकर करीब 40 घंटे तक छानबीन की थी। फैक्ट्री संचालक ने 60 लाख रुपये आयकर अदायगी पर सहमति जताई है।
बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने इंदौर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा था। छापे में पाया था कि तंबौर की हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्ट्री ने उसे प्लाई की सप्लाई की थी। इस पर आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने तंबौर में हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्ट्री की जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद लखनऊ के आयकर अधिकारी इजहार हुसैन, रजनीश द्विवेदी व सीतापुर आयकर विभाग के आयकर अधिकारी सीपी श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक शिव दीप सिंह व केके सिंह ने शुक्रवार को तंबौर की हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्ट्री में छापा मारा था।
टीम को फैक्ट्री संचालक नहीं मिला था। उनके आने के बाद आयकर विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तकरीबन 40 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में टीम ने फैक्ट्री के कार्यालय व परिसर में जांच की। टीम ने बहीखाता समेत स्टॉक रजिस्टर आदि की पड़ताल की। साथ ही स्टॉक का मिलान भी किया। शुक्रवार से शुरू हुई जांच शनिवार दोपहर तीन बजे तक चली।
विज्ञापन
आयकर अधिकारी सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जांच टीम ने पाया कि फैक्ट्री संचालक ने इंदौर फर्म को कुछ कागजातों से प्लाई की आपूर्ति की थी तो कुछ बिना कागजात के। ऐसे में 1.70 करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी गई है। इस पर संचालक ने करीब 60 लाख रुपये आयकर देने पर सहमति जताई है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।