{"_id":"5c2fa318bdec22571a17cec7","slug":"61546625816-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से एक मकान समेत 25 बीघा गन्ना जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से एक मकान समेत 25 बीघा गन्ना जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना व लहरपुर क्षेत्र की घटनाएं
संदना/लहरपुर (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में आग लगने से 25 बीघा गन्ने की फसल और एक मकान जलकार राख हो गया। अग्निकांड में हजारों की नगदी भी जल गई।
संदना थानाक्षेत्र के काकोरी गांव में रहने वाली एक महिला अपने खेत में गन्ने की पत्तियां जला रही थी। इसी बीच तेज हवा से आग ने पड़ोस के गन्ने के खेत को चपेट में ले लिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
मगर तब तक रामचरन का दो बीघा, मुनाई का डेढ़ बीघा, झालू डेढ़ बीघे, रामधार ढाई बीघे, सुशील एक बीघा, अनुराग का आठ बीघा, भगवानदीन का ढाई बीघा, कंतू का ढाई बीघा, पंचम का ढाई बीघा व रजनीश सिंह का एक बीघा गन्ना जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
उधर, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाले राम किशन यादव के घर गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दस हजार की नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।