फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   त्योहार पर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

त्योहार पर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
त्योहार पर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
मुसाफिरों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

सीतापुर। रेलवे आगामी त्योहार पर सीतापुर ट्रैक पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यहां के ट्रैक पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी। दिल्ली जंक्शन वाया सहरसा-दिल्ली जंक्शन ट्रेन हफ्ते में चार फेरे लगाएगी। इस ट्रेन की सुविधा 22 नवंबर तक मिलेगी। जबकि रामनगर-हावड़ा-रामनगर विशेष ट्रेन हफ्ते में बारह फेरे लगाएगी। रेलवे ये ट्रेन यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए चलाएगा। इस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 18 नवंबर तक मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05532 दिल्ली जंक्शन से सहरसा-दिल्ली जंक्शन ट्रेन 18 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से वाया सीतापुर कैण्ट होते हुए सहरसा को जाएगी। वहां से यह ट्रेन 05531 बनकर 16 नवंबर से 20 नवंबर तक सहरसा से दिल्ली जंक्शन को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन वाया सीतापुर कैण्ट होते हुए दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित टू टीयर, थ्री टीयर, शयनयान एवं साधारण कोच लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 05007 रामनगर-हावड़ा-रामनगर स्पेशल ट्रेन भी यहां के ट्रैक पर फर्राटा भरेगी। साप्ताहिक ट्रेन बारह फेरे लगाएगी। रामनगर-हावड़ा विशेष ट्रेन 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन रामनगर से वाया सीतापुर कैंट होते हुए हावड़ा को जाएगी। वहां से यह ट्रेन 05008 बनकर वापस होगी। यह ट्रेन 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से वाया सीतापुर कैंट होते हुए रामनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित टू टीयर, थ्री टीयर, शयनयान एवं साधारण कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed