फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रामधुन पर कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च

रामधुन पर कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च

Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रामधुन पर कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च
सीतापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने रामधुन पर पैदल मार्च किया और बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से प्रभातफेरी निकालते हुए कार्यकर्ता प्रेमनगर, सिविल लाइंस, बाल्दा कॉलोनी होते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने रामधुन रघुपति राघव राजाराम का स्तवन कर जनजागरण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए प्रभारी जेपी मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की एक ऐसी विचारधारा है, जहां जाति व धर्म से दूर हटकर देश को एक नई दिशा देने का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। सोनिया व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। आज देश महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही आगे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देनी है। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर 1925 को गांधी जी सीतापुर आए थे और उन्होंने यहां हिंदू सम्मेलन को संबोधित किया था।


शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा पुष्पा भार्गव ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अवस्थी, विनीत दीक्षित, सुरेश गुप्ता, अनिल शुक्ला, बनवारी लाल कनौजिया, जमुना शर्मा, कय्यूम अंसारी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी, शिशिर बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed