फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन

रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन

Thu, 06 Jul 2017 02:47 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन
रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन
विज्ञापन

पारा लुढ़ककर 29 डिग्री पहुंचा
खुशगवार मौसम ने नहीं होने दिया गर्मी का अहसास

सीतापुर। मानसून का दूसरा दिन बुधवार भी फुहारों में गुजरा। दिन भर रुक रुककर होने वाली बारिश और छाई काली घटा से मौसम रूमानी रहा। मंगलवार के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट आई। बुधवार को पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। खुशगवार मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास नही होने दिया। हालांकि स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा व कामगारों को सुबह फुहारों के बीच ही घर से निकलना पड़ा। वहीं रास्तों पर कीचड़ व जल भराव से दिक्कतें भी उठानी पड़ी।
बुधवार की सुबह फुहारों के बीच हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों व कामगारों को फुहारों के बीच घर से निकलना पडा़। दिन में कई बार फुहारें आई तो लोगों को भिगोती रहीं। जबकि कई लोगों की रफ्तार थम भी गई। भीगने के डर से लोग जहां तहां रुक गए। लेकिन कुछ देर बाद फुहारें थमने के बाद फिर चल पडे़। दोपहर बाद रिमझिम फुहारें गिरना बंद हो गई, लेकिन बदली छाई रहने से उमस से राहत मिली। पिछले चौबीस घंटो से जारी बारिश के दौर से पारा दो डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना भी है।
विज्ञापन


छत से नीचे गिरा अधेड़
महमूदाबाद। सदरपुर थानाक्षेत्र के बरदहा गांव में रहने वाला श्यामू (41) बीती रात छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक बरसात शुरू हो गई। नींद मेें ही श्यामू उठकर नीचे जाने लगा तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छज्जे से नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से श्यामू के पैर व सिर में गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनते ही परिजनों नेे घायल श्यामू को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed