फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   57 buses went in the blocks, keep wandering

ब्लॉकों में गईं 57 बसें, भटकते रहें मुसाफिर

Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
57 buses went in the blocks, keep wandering
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी सवारियां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। रोडवेज पर बसों का संकट लगातार गहरा रहा है। बुधवार को लखनऊ में प्रधानों के होने वाले सम्मेलन को लेकर डिपो की 57 बसों को जिले के सभी ब्लॉकों में भेज दिया गया। ऐसे में पहले से ही बसों के संकट से परेशान यात्रियों को और दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी वाली बसों की कमी मुसाफिरों को खली। सबसे अधिक समस्या दिल्ली रूट वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रात में बस स्टॉप पर भीड़ बढ़ गई थी। शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर बसों की किल्लत को लेकर लगातार मुसाफिरों को सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को समय से मंजिल तक पहुंचने में समस्याएं हो रही हैं। इसको लेकर अमर उजाला लगातार यात्रियों की हो रही समस्या को प्रमुुखता से उठा रहा है। जिम्मेदारों को बस स्टॉप पर यात्रियों की समस्या नजर ही नहीं आ रही हैं। पहले से ही चली आ रही बस की किल्लत मंगलवार की शाम को और बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ में प्रधानों का सम्मेलन होना है। इसके लिए प्रधानों को सम्मेलन में ले जाने के लिए बसें लगाई गई हैं। जिले में 19 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक में तीन-तीन बसें भेजी गईं हैं। इस तरह से 57 बसों को मंगलवार की शाम चार से 5 बजे के बीच संबंधित ब्लॉकों में रवाना कर दिया गया। ब्लॉकों में भेजी गईं सभी बसें लंबी दूरी की हैं। ऐसे में बसों के रूट से हटने के बाद कुछ ही देर बाद बस स्टॉप पर बसों को लेकर संकट खड़ा हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे अमर उजाला की टीम बस स्टॉप पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर करीब 100 से 150 के करीब यात्री परिसर में इधर उधर भटक रहे थे। सभी को अपने गंतव्य तक पहुंचना था, लेकिन सभी के सामने बसों की समस्या थी। यात्री अनुज, कैलाश को दिल्ली, विकास, अमित को शाहजहांपुर, प्रियांशू को मैगलगंज जाना था, लेकिन इस रूट की बसें नहीं थी। इन यात्रियों का कहना था कि एक से डेढ़ घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस रूट की कोई बस नहीं आई है। रात और गहरा रही है। पूछताछ केंद्र पर जाकर जानकारी की जाती है तो वह लोग सही जवाब भी नहीं देते हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने से रात में बस स्टॉप पर अफरातफरी का माहौल रहा।
आज भी परेशान करेगा बसों का संकट
निगम की 57 बसों को प्रधानों को लखनऊ ले जाने के लिए लगाया गया है। ऐसे में मंगलवार की शाम को ब्लॉकों पर पहुंची बसें बुधवार को प्रधानों को लेकर लखनऊ जाएंगी, इससे बुधवार को दिन में भी इन बसों की कमी यात्रियों को खलेगी। दिन में भी बसों का संकट यात्रियों को परेशान करेगा।

प्रधानों को लखनऊ ले जाने के लिए निगम की 57 बसों को 19 ब्लॉकों में मंगलवार की शाम को भेज दिया गया है। इस कार्यक्रम में लंबी दूरी की ही बसों को लगाया गया है। दिल्ली, हरिद्वार, नेपाल बार्डर रूट की बसें भेजी गईं हैं। बसों को लेकर यात्रियों को कोई समस्या नहीं है। दिल्ली रूट के लिए जनरथ बसों को लगाया गया है।
- राकेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed