फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   555 Droped board exam

555 ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 17 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
555 Droped board exam
परीक्षा - फोटो : amar ujala

पहले दिन बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था की चूक के बाद हालात सुधरे। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बल नजर आया। दोनो पॉलियो में सुरक्षाकर्मी स्कूल परिसर में मौजूद रहे। इस दिन पंजीकृत 7 हजार 605 में 555 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। 

विज्ञापन


गुरुवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में अधिकांश केंद्रों पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए थे। इससे परीक्षा की सुचिता प्रभावित हो रही थी। इसके कारण दो नकलची भी पकड़े गए थे। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को हालात सुधरे हुए दिखाई दिए।  
विज्ञापन


शहर का राजकीय इंटर कॉलेज, विश्वम्भर दयाल इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, एचकेपी, पिसावां का बाबूराम इंटर कॉलेज, जीआईसी रामपुर मथुरा सहित अन्य केंद्रों पर पहली पाली से ही सुरक्षाकर्मी मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों पालियों में परीक्षा कराने के बाद लौटे। प्रथम पाली में हाईस्कूल का संगीत वादन का पेपर था। इसमें 42 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 41 ने परीक्षा दी। जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में गृहविज्ञान का पेपर था।


इसमें पंजीकृत 7 हजार 536 में 6 हजार 982 उपस्थित रहे। जबकि 554 नदारद रहे। डीआईओएस राजा भानु प्रताप सिंह ने बताया दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed