फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   517 filed the nomination

517 ने दाखिल किया परचा

Thu, 09 Nov 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
517 filed the nomination
election logo

नगर निकाय चुनाव में तीसरे चरण के लिए हो रहे नामांकन के छठे दिन गुरुवार को 517 उम्मीदवारों ने अपना परचा दाखिल किया। इनमें निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा के 63 उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के संग रिटर्निंग अफसर को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


जबकि यहां की 11 निकायों में सभासदों के लिए 454 प्रत्याशियों ने भी परचे दाखिल किए। जिले में 29 नवंबर को मतदान होगा। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में अंतिम दिन भी नामांकन को लेकर काफी गहमागहमी रहेगी।
विज्ञापन


जिले की 11 निकायों के अध्यक्ष व 222 सभासद पदों की नामांकन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। गुरुवार को नामांकन का छठा दिन था। नामांकन प्रक्रिया के समाप्ति के एक दिन पहले अध्यक्ष समेत सभासद पदों के लिए 517 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोली तहसील में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दस लोगों ने परचे दाखिल किए। यहां पर बसपा की रीतू मिश्रा, रागिनी शुक्ला, छाया, सुमन देवी, माधुरी, मीरा शामिल हैं। जबकि सभासद पदों के लिए 36 लोगों ने नामांकन किया।

मिश्रिख तहसील में नगर पालिका परिषद मिश्रिख में अध्यक्ष के दस लोगों ने परचे भरे। यहां पर सुचि, कंचन लता, ऊषा, रूपावती, सुषमा, राम देवी, सुनीता, प्रर्मिला, सुुनीता देवी, व मुन्नी ने नामांकन किया। जबकि सभासद पदों के लिए 51 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

सिधौली में नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष पद के सात नामांकन दाखिल हुए। यहां पर गीता मिश्रा, मोहनी मिश्रा, आमीना, पप्पी, सपा से विमला यादव, भाजपा की मंजू पांडेय व चंपा देवी ने परचे दाखिल किए। जबकि सभासद पदों के लिए 29 लोगों ने परचा भरा।

लहरपुर तहसील में नगर पालिका लहरपुर अध्यक्ष के बारह नामांकन आए। यहां पर सपा के सिराज अहमद, कांग्रेस के हारून अंसारी, आप की नीलम देवी, मो. वकार अहमद, अब्दुल मोबीन, मेराज, महबूब आदि शामिल हैं। जबकि सभासद पदों के लिए 37 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार नगर पंचायत तंबौर-अहमदाबाद में फरजाना, जगरानी, राहत परवीन ने अपनी दावेदारी पेश की। जबकि सभासद पदों के लिए 41 लोगों ने परचा भरा। महमूदाबाद तहसील में नगर पालिका परिषद महमूदाबाद अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया।

यहां पर भाजपा से मोहन प्रसाद बारी, विपिन, रिजवान ने नामांकन किया। जबकि सभासद पदों के लिए 30 लोगों ने परचे दाखिल हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत पैंतेपुर में भाजपा से पंकज वर्मा ने नामांकन किया। जबकि सभासद पदों के लिए 31 लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर्स के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

बिसवां तहसील में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए दस लोगों ने परचे भरे। इनमें सपा के शब्बीर खान, निशा देवी, पुष्पा जायसवाल, अब्दुल अतीक, शक्ति रस्तोगी, राज कुमार जैन, नंद किशोर आदि शामिल हैं।

जबकि सभासद पदों के लिए 67 लोगों ने परचा भरा। सदर तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया। यहां पर निर्दलीय संजीव गुप्ता टिंचू, बाबा मुन्ना लाल, एहतिशाम बेग, संदीप कुमार गुप्ता ने परचा भरा। जबकि सभासद पदों के लिए 85 लोगों ने नामांकन किया।

पालिका खैराबाद अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने परचा दाखिल किया। इनमें कांग्रेस के वहीद हुसैन, सपा से हाजी जलीस अंसारी शामिल हैं। जबकि सभासद पदों के लिए 44 लोगों ने नामांकन किया।


इसी प्रकार नगर पंचायत हरगांव अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। यहां पर निर्दलीय पूर्व चेयरमैन हरिनाम बाबू मिश्रा, सुभाष चंद्र जोशी, गफ्फार खां, राजेश बाबू मिश्रा, अरुण कुमार शुक्ला ने परचे दाखिल किए। जबकि सभासद पदों के लिए 33 लोगों ने नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed