{"_id":"5cc74a46bdec22076d203e0f","slug":"51556564550-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव करीब, सिलसिलेवार होंगी बड़े नेताओं की रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव करीब, सिलसिलेवार होंगी बड़े नेताओं की रैलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस व बसपा अध्यक्ष के होंगे कार्यक्रम, सीएम के आने की भी चर्चा
सीतापुर। चुनाव की तारीख जितना करीब आ रही है, उतने ही बड़े नेताओं के यहां आने का सिलसिला भी शुरू हो रहा है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती व बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र के आगमन की तैयारियां चल रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष, बसपा सुप्रीमो व सतीश चंद्र मिश्र का कार्यक्रम तय हो गया है लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अभी पुष्टि नहीं कर रहा है। 30 अप्रैल को बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा रेउसा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा पहली मई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी उम्मीदवार के लिए सभा करने बिसवां आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम तय हो चुका है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी तरह बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी दो मई को सीतापुर आ रही हैं।
विज्ञापन
वह गठबंधन प्रत्याशी बसपा नेता नकुल दुबे के पक्ष में जीआईसी मैदान में सभा करेंगी। उनकी सभा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की चर्चा है, वह रामपुर मथुरा में सभा कर सकते हैं। हालांकि सीएम के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई सरकारी आदेश नहीं हुआ है।