फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आठ घंटे क्रॉसिंग बंद होने से भटकते रहे राहगीर

आठ घंटे क्रॉसिंग बंद होने से भटकते रहे राहगीर

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
आठ घंटे क्रॉसिंग बंद होने से भटकते रहे राहगीर
सीतापुर। उत्तर रेलवे के महोली-हेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को आठ घंटे बंद रही। इसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। राहगीर करीब दो किलोमीटर का चक्कर काटकर महसुनिया गेट से महोली पहुंचे।
विज्ञापन



रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से करीब एक हजार छोटे-बड़े वाहन नए रास्ते की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दोनों ओर जाम लगा रहा है।उधर, शाम 5.15 बजे क्रॉसिंग खोलकर बाधित यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन



महोली-हेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 40/सी रेलवे क्रॉसिंग (जलालपुर फाटक) पड़ता है। इस रूट से सीतापुर से शाहजहांपुर जाने वाले ट्रेनें गुजरती है। द्विवार्षिक अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को सुबह 9.30 बजे यह फाटक बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से रामकोट, कुतुबनगर, पिसावां व मिश्रिख की तरफ से महोली आने वाले वाहन चालकोें को दिक्कतें उठानी पड़ीं। जब वह क्रॉसिंग पर पहुंचे तो वह बंद मिली। जबकि गेट बंद होने की पहले ही सूचना दी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकल्प के तौर पर गेट नंबर 30 महसुनिया को खुला रखा गया था। जलालपुर क्रॉसिंग बंद होने से वाहन महसुनिया गेट से होकर गुजरें। इससे उनको करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा। इस रूट से गुजरने वाली रोजाना अप डाउन आठ ट्रेनों की स्पीड कम रही। कॉशन से 30 किमी की स्पीड में ट्रेनें यहां से होकर गुजरीं।


इससे राहगीर अपने गंतव्य पर देर से पहुंचे। शाम 5.15 बजे मरम्मत का कार्य पूर्ण होने पर फाटक सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। मरम्मत का काम रेल पथ के वरिष्ठ खंड अभियंता राजीव शर्मा व अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। वरिष्ठ खंड अभियंता एपी त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत के बाद क्रॉसिंग को खोल दिया गया है।


बाक्स
कॉशन से 30 किमी की स्पीड से निकाली गईं ट्रेनें
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के महोली-हेमपुर के बीच क्रॉसिंग पर रविवार को मरम्मत कार्य चला। इस कार्य के दौरान यहां के रूट पर कॉशन से तीस किमी की रफ्तार से ट्रेनों को पास किया गया। यहां से अप और डाउन आठ गाड़ियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed