{"_id":"5c3b84b1bdec2273724c368b","slug":"51547404465-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक भवनों पर चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक भवनों पर चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब एक माह विशेष अभियान चलेगा। सरकारी दफ्तरों समेत सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर उन्हें साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव ने जिले को फरमान जारी किया है।
केंद्र व राज्य सरकार ने देश भर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रखा है। यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में चलाया जा रहा है। इसके तहत केंद्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों समेत सार्वजनिक भवनों की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है। इसके लिए बाकायदा आदेश भी जारी किया है। इसके जरिए निर्देश दिए कि अभियान चलाकर सार्वजनिक भवनों की सफाई करें।
आदेश पर लखनऊ मंडल के जिलों में कार्यक्रम को लागू करने को संयुक्त विकास आयुक्त ने संबंधित डीएम व सीडीओ को पत्र भेजा है। इसके तहत एक विशेष अभियान चलाकर सरकारी दफ्तरों समेत सार्वजनिक भवनों की सफाई करने को कहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन, एसपी दफ्तर, पुलिस लाइन, तहसील भवन, विकास खंड कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जिला पंचायत भवन, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु चिकित्सालय, एएनएम सेंटर, समस्त विद्यालय, समस्त सार्वजनिक भवनों एवं बाजार की सफाई की जाएगी।
कूड़े का होगा समुचित निस्तारण
विशेष अभियान में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एकत्रित हुए अथवा होने वाले कूड़े का समुचित निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है कि स्वच्छता सतत रूप से बनी रहे। अभियान में जन सहभागिता को भी सम्मिलित किया जाए। स्वच्छता के लिए जन मानस को प्ररित किया जाएगा।