{"_id":"5c3242c5bdec2256ee32435c","slug":"51546797765-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसेंडी के समैसा में बनेगी पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसेंडी के समैसा में बनेगी पीएचसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र के बाशिंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इन्हें सहूलियत देने के लिए लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक परसेंडी के समैसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क जमीन मांगी है। इस बारे में सीएमओ ने एडीएम को पत्र भेजा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल अगस्त में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: लहरपुर, सेवता एवं हरगांव में पीएचसी निर्माण की घोषणा की थी। इसे अमली जामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभागीय जानकारों के मुताबिक चयनित ब्लॉकों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। यह केंद्र एक एकड़ जमीन पर बनेगा। इस पर लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने परसेंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत समैसा में पीएचसी स्थापना की सहमति प्रदान की है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर ने एडीएम को पत्र लिखा है। इसके जरिए पीएचसी निर्माण के लिए निशुल्क जमीन की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
35 हजार लोगों को मिलेगी इलाज की सुविधा
पीएचसी के निर्माण से पांच हजार लोगों को इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। पीएचसी का निर्माण गाइड लाइन के अनुसार 2011 की जनगणना के अनुसार लाभान्वित होने वाली जनसंख्या 30 हजार होनी चाहिए। पूर्व स्थापित पीएचसी से न्यूनतम पांच किमी. की दूरी पर ही निर्माण होगा। साथ ही निशुल्क भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। ग्राम समैसा में पीएचसी निर्माण के लिए सीएचसी परसेंडी के अधीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम समैसा में पीएचसी की स्थापना से 35 हजार तीन सौ लोग लाभान्वित होंगे। निकटतम पीएचसी अंगरासी की दूरी 5.06 किमी. है।