फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सूत फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से हड़कंप

सूत फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से हड़कंप

Tue, 23 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सूत फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से हड़कंप
खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके की एक सूत फैक्ट्री के गोदाम में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। फैक्ट्री संचालक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के लहरपुर-खैराबाद मार्ग के किनारे स्थित इकबाल स्पिनिंग मिल के सूत गोदाम में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री कर्मियों ने उपलब्ध संसाधनों के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। मगर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची दमकल टीम की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री संचालक इश्तियाक हुसेन उर्फ बब्बन सेठ ने बताया कि अग्निकांड में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed