{"_id":"5b5cb76d4f1c1bb8538b5bf8","slug":"51532802925-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम का नहीं माना आदेश तो थर्मस से खाई मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम का नहीं माना आदेश तो थर्मस से खाई मार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/हरगांव (सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय नबी नगर की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को इस कदर पीटा कि उनके मुंह से खून निकलने लगा। बच्चों का गलती सिर्फ इतना थी कि वे सुबह 11 बजे मैडम के कहने पर स्कूल से घर नहीं गए। बाद में घर पहुंचे बच्चों की हालत खराब देख जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापिका रफूचक्कर हो गई। बीएसए ने बीईओ से जांच रिपोर्ट मांगीं है। वहीं अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
हरगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नबीनगर में नईमा खातून प्रधानाध्यापिका है। स्कूल बंद होने का समय 12 बजे है। शनिवार को नईमा ने 11 बजे ही स्कूल बंद कर दिया। सभी बच्चों को घर जाने का फरमान सुनाया। लेकिन गांव के चार बच्चे घर नहीं गए। वहीं पर खड़े रहे। यह देखकर प्रधानाध्यापिका आगबबूला हो गईं और उन्होंने थर्मस से ही बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। इससे एक बच्ची के मुंह से खून निकल आया। जब बच्चे घर पहुंचे तो उनके अभिभावक देखकर दंग रह गए। स्कूल आए तो नईमा खातून निकल गईं। स्कूल में 12 बजे से पहले ताला जड़ा हुआ था। इसके बाद बीईओ से शिकायत दर्ज कराई। बीईओ पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर स्कूल की जांच कराई। यह पहले ही बंद हो गया था। इसके बाद अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। बीएसए अजय कुमार का कहना है कि बीईओ से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।