{"_id":"5b1825894f1c1b8c278b45ec","slug":"51528309129-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सेंटर पर फायरिंग से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सेंटर पर फायरिंग से इलाके में सनसनी
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों में तौल कराने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों से पांच जख्मी
सीतापुर। हरगांव इलाके में मलिहाबाद सेंटर पर गन्ने की तौल को लेकर उपजे विवाद के दौरान दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से समूचा इलाका थर्रा उठा जबकि सेंटर पर अफरातफरी मच गई। ईंट-पत्थर चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सेंटर पर पहुंचकर हालातों पर काबू पा लिया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद क्रास एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र हरगांव में अवध शुगर मिल के गन्ना क्रय केन्द्र मलिहाबाद पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तौल कराने को लेकर दो किसानों में विवाद हो गया।
यह खबर पाकर एक पक्ष से पचेहरा के पंकज सिंह, अंकित, पुनीत, त्रिभुवन, वीरेंद्र और दूसरे पक्ष से कसहा के उदयवीर सिंह, अभिषेक, महेन्द्र, अजय प्रताप, आशीष, राकेश, विमलेश इत्यादि केंद्र पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच भीड़ में से किसी ने अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
हालांकि फायरिंग हवा में की गई। जिससे कोई हताहत तो नही हुआ लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। विवाद की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर हालात काबू में कर लिए। ईंट-पत्थर चलने से पहले पक्ष के शिवनाम, पारुल व समीम जबकि दूसरे पक्ष से विशाल व अशोक जख्मी हुए हैं।
सभी घायलों को सीएचसी हरगांव भेजा गया है। सीओ सदर पवन गौतम ने बताया कि तौल कराने को लेकर विवाद में ईंट-पत्थर चलाए गए हैं। फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।