{"_id":"5b1191ef4f1c1b8b6e8b5da0","slug":"51527878127-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का लैपटॉप व सोने-चांदी के जेवर भी मिले
तंबौर (सीतापुर)। थाना पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी करके एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर आदि बरामद किए है। पुलिस यह बता लगाने में जुटी है कि बरामद माल कहां से चोरी किया गया था।
मुखबिर की सूचना के आधार थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की नाईखेर पुलिया के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने तंबौर कस्बे के मोहल्ला नरियन टोला निवासी रियाज उर्फ चंपा को गिरफ्तार किया। वह बाइक पर सवार था, पुलिस ने जब बाइक के संबंध में जांच की, तो पता चला कि बाइक चोरी की है।
पुलिस ने शातिर की निशानदेही पर दो अन्य बाइक, एक लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि रियाज शातिर अपराधी है, उसके ऊपर तंबौर समेत बहराइच जिले में करीब सात मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि बरामद दो बाइक लखीमपुर खीरी से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन
अन्य माल कहां-कहां से चोरी किया गया, इसके गैंग में और कितने लोग हैं, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही रियाज के गैंग के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जीतेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।