{"_id":"5b1034e54f1c1bb26e8b59f3","slug":"51527788773-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्र प्रभारी व एक बिचौलिये पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्र प्रभारी व एक बिचौलिये पर केस दर्ज
Updated Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों पर सरकारी योजना का दुरुपयोग व धोखाधड़ी का आरोप
सीतापुर। वर्ष-2017 में बिचौलियों के माध्यम से फर्जी खरीद करने के मामले में दो क्रय केंद्र प्रभारियों व एक बिचौलिये के खिलाफ जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बिसवां कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर सरकारी योजना का दुरुपयोग किया है और सरकार से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद दुबे ने बिसवां कोतवाली में बिसवां देहात निवासी रमींदर सिंह, आशादीप रुहेलखंड बहुउद्देशीय सहकारी समिति बिसवां क्रय केंद्र प्रभारी व बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा निवासी अजीम अहमद व सिधौली क्रय केंद्र प्रभारी बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा निवासी कमर जहां के खिलाफ तहरीर दी।
आरोप लगाया कि गत 2017 में तीनों ने मिलीभगत से धोखाधड़ी करके कुल 1384 क्विंटल धान खरीदा था। जहां अजीम अहमद व कमर जहां केंद्र प्रभारी थे वहीं रमींदर सिंह को किसान दर्शाया गया था। यही नहीं बिसवां देहात में रमींदर सिंह की खेती दिखाई गई थी और कठूरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता खुलवाकर भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
जनवरी माह में कुल पांच बार रमींदर सिंह ने बिसवां सिधौली धान क्रय केंद्रों पर धान बेचा था। जब इस मामले में जांच की गई तो रमींदर सिंह के नाम पर कोई खेती मिली ही नहीं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी की तहरीर पर दो केंद्र प्रभारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।