{"_id":"595e7bdd4f1c1b751e8b46cf","slug":"51499364317-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग ट्राली फुंकी, बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग ट्राली फुंकी, बती गुल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग ट्रॉली फुंकी, 60 गांवों में बत्ती गुल
नेरी पावर हाउस का मामला
नेरी (सीतापुर)। पावर हाउस नेरी से जुड़े 60 गांवों अंधेरे में है। दरअसल, यहां पर बुधवार को ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग विद्युत ट्रॉली फुंक गई थी। दूसरे दिन भी ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग ट्रॉली बदली नहीं जा सकी है। जिस कारण सात फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
नेरी पावर हाउस से बड़ागांव, मैगलगंज, कैमहरा, पिसावां चडरा, कारीपाकर, बरगावां नादान फीडरों को विद्युत आपूर्ति होती हैं। बुधवार सुबह तक तो इन गांवों में विद्युतापूर्ति बहाल थी पर एकाएक पावर हाउस नेरी का ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग ट्रॉली फुंक गई थी। जिस कारण इलाके के तकरीबन 60 गांवों में विद्युतापूर्ति बाधित हो गई थी। एक दिन बाद भी न तो खराब ट्रांसफॉर्मर बदला गया है और न ही इनकमिंग ट्रॉली को दुरुस्त कराया जा सका। जिस कारण न सिर्फ समूूचे इलाके के गांव अंधेरे में हैं, बल्कि उमस भरी गर्मी में लोग परेशान भी हैं। उधर, अवर अभियंता लालजी सोनकर ने बताया कि पावर हाउस में खराब ट्रांसफॉर्मर व इनकमिंग ट्रॉली को बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।