फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 people fall ill due to fever in Mahotepur

Sitapur News: महोतेपुर में बुखार से 50 बीमार

Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
50 people fall ill due to fever in Mahotepur
कमलापुर(सीतापुर)। कसमंडा के ग्राम महोतेपुर में बुखार का प्रकोप फैल गया है। 50 से अधिक लोग बीमार चल रहे हैं। कई मरीजों ने निजी पैथाेलॉजी में जांच करवाई तो टाइफाइड व मलेरिया की पुष्टि हुई है। गांव में अभी तक सीएचसी की कोई टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकतर लोगों में बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी व कमजोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे गांव में लोग परेशान है। अमर बाजपेयी ने बताया कि गांव में गीता सिंह (45), साबन अली (17), शुभम सिंह (22), संध्या (23), नईम (20), सलमा (35), मयंक (25), मोहम्मद अल्फाज (15), मोहम्मद शोएब (18), संदीप (28), मोहम्मद सलीम (49), मुरली (55), मखाना देवी (58), धीरज कुमार (23), गोविंद (33), रामकुमार (50) और दुर्गा सिंह (50) सहित 50 लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से बुखार फैल रहा है। सीएचसी की तरफ से कोई टीम नहीं पहुंची है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। गांव में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed