{"_id":"59665f224f1c1b8e148b456c","slug":"5-49-lakhs-will-soon-get-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.49 लाख नौनिहालों को जल्द मिलेगी यूनीफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.49 लाख नौनिहालों को जल्द मिलेगी यूनीफॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूल के नौनिहालों को जल्द ही यूनीफॉर्म मिलेगी। उनको नए रंग की दो जोड़ी ड्रेस दी जाएगी। ड्रेस को बनवाने के लिए शासन ने 16 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। बजट को विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को शासन की तरफ से दो सेट मुफ्त युनीफॉर्म दी जाती है। ताकि वह बदल-बदलकर पहन सकें। अब तक सितंबर व अक्तूबर महीने तक का बजट आता था। उसके बाद दिसंबर तक नौनिहालों को ड्रेस मिल पाती थी।
विज्ञापन
इस बार यह समय से नौनिहालों को ड्रेस बांटी जाएगी। जुलाई में ही शासन ने 16 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक करीब 21 करोड़ रुपये ड्रेस पर खर्च होंगे। शेष बजट बाद में दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक ड्रेस पर 200 रुपये खर्च होंगे। यानी एक नौनिहाल के खाते में 400 रुपये आएंगे। बजट मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बजट के आधार पर प्रधानाध्यापक नौनिहालों को ड्रेस दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। इसका फायदा करीब पांच लाख 49 हजार नौनिहालों को मिलेगा।