फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   490 micro observers will handle sensitive booths

490 माइक्रो ऑब्जर्वर संभालेंगे संवेदनशील बूथ

Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
490 micro observers will handle sensitive booths
सीतापुर। प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों/बूथों को चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए 490 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। ये मतदान के दिन मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्ति तक प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखेंगे। सभी कार्मिक अपनी ड्यूटी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर रहे हैं कि नहीं, इस पर भी निगाह रखेंगे। सभी बिंदुओं पर विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त प्रेक्षकों को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

मतदान के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान कार्य स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पालन करेंगे। वे मतदान के दिन मॉक पोल प्रक्रिया को देखेंगे। मतदेय स्थल पर मतदान अभिकर्ताओं की इंट्री पास सिस्टम और बूथ तक उनकी पहुंच, मतदाता की वास्तविक पहचान पर नजर रखेेंगे। अनुपस्थित, शिफ्टेड और दो बार दर्ज नाम वाले (डुप्लीकेट) मतदाताओं की पहचान व रजिस्टर नंबर 17-ए में उनका विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

अमिट स्याही लगाने का तरीका, मतदान अभिकर्ताओं का आचरण व व्यवहार और यदि उनकी कोई शिकायत होगी तो उसे दर्ज करेंगे। यदि मतदान के दौरान किसी भी समय माइक्रो ऑब्जर्वर को यह प्रतीत होता है कि किसी कारण मतदान प्रक्रिया दूषित हो रही है तो तत्काल उपलब्ध संचार के माध्यम से संबंधित को सूचना दी जाएगी। मतदान प्रक्रिया की समाप्ति पर निर्धारित 39 बिंदुओं पर अपनी आख्या प्रेक्षक को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदेय स्थल के संबंध में जानकारी मतदान के एक दिन पहले हो सकेगी। 22 फरवरी को जब आरएमपी कॉलेज मैदान से सुबह आठ बजे पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी, तब इन्हीं के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर प्रस्थान करेंगे और मतदान पार्टी के साथ ही वापसी भी करेंगे। इनका कार्य यह देखना है कि मतदान स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से हो रहा है और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो रही है।
नियुक्त किए गए 490 माइक्रो ऑब्जर्वरों ने शुक्रवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान रस्योरा में स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के गुर सीखे। विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त चुनाव प्रेक्षकों ने माइक्रो ऑब्जर्वर को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पाठ पढ़ाया जिसका वे मतदान के दिन पालन करेंगे। मास्टर ट्रेनरों ने उन्हें सामान्य जानकारी के साथ ईवीएम व वीवी पैट के संचालन के बार समझाया।

साथ ही उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान भी कराया। प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराने के दरम्यान उपायुक्त उद्योग/ प्रभारी अफसर माइक्रो ऑब्जर्वर आशीष गुप्ता, डीसी मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव, एपीओ विकास सिंह, दिलीप शुक्ला व अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed