{"_id":"113fee09a3693caa98c8bd6a7937bfc1","slug":"45-thousand-people-waiting-for-electricity-and-water-to-8-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 घंटे बिजली-पानी को तरसे 45 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 घंटे बिजली-पानी को तरसे 45 हजार लोग
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के कारण रविवार को करीब आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। आकस्मिक कटौती से यहां के उपभोक्ता बिजली के साथ ही पेयजल समस्या से भी जूझे। सिटी पावर हाउस की करीब 45 हजार आबादी प्रभ्ाावित रही।
शहर के पीएसी चौराहे से जीआईसी चौराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद उस पर डिवाइडर का निर्माण प्रस्तावित है पर बिजली के खंभों के कारण निर्माण बाधित था।
इस पर कार्यदायी संस्था की ओर से पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखा गया था। इसके मार्फत उसने विद्युत पोलों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट कराने को कहा गया था। रविवार को इन खंभों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
इस वजह से रविवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रही। आकस्मिक कटौती के बाद इन खंभों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस वजह से सिटी पावर हाउस से जुड़े वीआईपी इलाके सिविल लाइन, रामनगर, रोटी गोदाम, आफीसर कॉलोनी, आगा कॉलोनी, संजयनगर, लोहारबाग, आर्यनगर, आंख अस्पताल रोड व म्यूनिस्पिल मार्केट आदि मोहल्लों में बिजली गुल रही। पेयजल संकट भी गहरा गया।