{"_id":"8adb7a1e78b38472217edac4d1d2e57e","slug":"4320-left-the-village-panchayat-officer-s-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4320 ने छोड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4320 ने छोड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए रविवार को हुई परीक्षा में 4320 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जबकि 4980 लोगों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
राज्य अधीनस्थ चयन आयोग को ग्राम पंचायत अधिकारी पद की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीतापुर में इस परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे।
नकलविहीन परीक्षा को निपटाने के लिए मजिस्ट्रेटाें की तैनाती की गई थी। इस परीक्षा में 9300 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। रविवार को सुबह से चयनित केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
विज्ञापन
सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा चली। इसमें 4980 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 4320 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में आयोजित परीक्षा को प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन