{"_id":"68c31383a5f451bca60020f9","slug":"42751-dead-people-are-registered-in-ration-cards-ration-will-be-stopped-sitapur-news-c-102-1-slko1052-140109-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 42,751 मृतकों के नाम राशन कार्ड में दर्ज, रुकेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 42,751 मृतकों के नाम राशन कार्ड में दर्ज, रुकेगा राशन
Thu, 11 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 30,23,962 लाभार्थियों को कोटे की दुकानों से राशन दिया जा रहा है। इसमें कई अपात्र हैं। इसका खुलासा लाभार्थियों के सत्यापन से हुआ है। 42,751 मृतकों के नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं। 54,919 ऐसे लाभार्थी हैं, जो प्रदेश से बाहर रह रहे हैं। जबकि 51,317 महिलाओं का विवाह हो चुका है और वह दूसरे जिलों में निवास कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें राशन दिया जा रहा है। ई केवाईसी का सत्यापन न करने वाले लाभार्थियों की संख्या 4,63,029 है। इनका राशन रोका जा सकता है।
पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड में अंकित सभी यूनिट का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित यूनिट को ई-केवाईसी कराना है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 30,23,962 राशन कार्ड लाभार्थियों के सापेक्ष 4,63,029 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसमें 42,751 मृतकों के नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं। 54,919 ऐसे लाभार्थी हैं, जो प्रदेश से बाहर रह रहे हैं। जबकि 51,317 महिलाओं का विवाह हो चुका है और वह दूसरे जिलों में निवास कर रहीं हैं। 9,122 देश से बाहर हैं। आधार प्रमाणीकरण में त्रुटि होने के कारण 91,026 लाभार्थियाें का ई केवाईसी नहीं हो सका है। 1,90,213 सत्यापन कराना ही नहीं चाहते हैं। 3053 लाभार्थियों के पास आधार नहीं है।
अत्यधिक वृद्ध कार्डधारकों को फोटो सत्यापन की छूट
जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लाभार्थियों की ओर से ई केवाईसी नहीं कराया गया है,वह तीन माह में करा लें। अन्यथा उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लाभार्थियों के आधार कॉर्ड तकनीकी कारणों से नहीं बने हैं और अत्यंत बुजुर्ग होने के कारण उनका सत्यापन आधार से नहीं हो रहा है। उन्हें फोटो सहित सत्यापन कराने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
- अखिलेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी