{"_id":"5c86b513bdec221424306382","slug":"41552332051-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गया ग्रामीण शारदा नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच गया ग्रामीण शारदा नहर में गिरा
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में शौच के लिए गया ग्रामीण संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया। सूचना पर ग्रामीण गोताखोरों की मदद से परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका कहीं पता नहीं चला, हालांकि उसकी साइकिल बघाइन मोड़ के पास शारदा सहायक नहर की उत्तरी पटरी पर खड़ी मिली।
कोतवाली क्षेत्र के बघाइन निवासी विचित्रराम (55) पुत्र नन्हकऊ किसी काम से सोमवार को महमूदाबाद आया था। बताया जाता है कि देर शाम को वापस जाते समय शौच के लिए शारदा सहायक नहर की उत्तर पटरी पर बघाइन मोड़ के पास साइकिल खड़ी कर वह शौच के लिए नहर में उतर गया।
इसी बीच अनियंत्रित होकर वह फिसलकर नहर में गिर गया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन विचित्रराम की तलाश में नहर के पास पहुंच गए। वे ग्रामीण गोताखोरों की मदद से नहर में विचित्रराम की तलाश देर रात तक करते रहे।