फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   स्थाई बीडीओ की तैनाती न होने से रुका विकास का पहिया

स्थाई बीडीओ की तैनाती न होने से रुका विकास का पहिया

Sun, 20 Jan 2019 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्थाई बीडीओ की तैनाती न होने से रुका विकास का पहिया
मछरेहटा (सीतापुर)। विकास खंड मछरेहटा में बीते दो बरस में एक भी बीडीओ लगातार छह माह तक तैनाती नहीं पा सका। इससे ब्लॉक में विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। विकास कार्य ठप हैं तो खाते मेें पड़ी राशि डंप है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रधान, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन



बीडीओ मछरेहटा के पद पर पिछले दो सालों में कई अधिकारियों की तैनाती हो चुकी है। लगातार बदलते चेहरों से जनप्रतिनिधि एवं जनता परेशान है। प्रधानों को क्षेत्र का विकास कराने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2017 से आज तक मछरेहटा ब्लॉक में स्थायी बीडीओ नहीं तैनात हो सका है। इससे फरियादियों की समस्याएं नहीं हल हो पा रही हैं।
विज्ञापन



फरियादी समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक आते हैं, बीडीओ के कमरे में लटकता ताला देख कर वापस चले जाते हैं। मौजूदा समय में पीडी डीआरडीए के अधीन ब्लॉक का चार्ज है। उनके पास स्वयं के विभाग का कार्य होने के कारण वह ब्लॉक में समय नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक ब्लॉक में स्थायी बीडीओ की नियुक्ति नहीं होगी तब तक विकास कार्य बाधित रहेगा। विकास कार्यों के लिए सरकारी खजाने में लाखों रुपये पड़े होने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र का विकास बाधित है।


इनसेट
खंड विकास अधिकारियों की तैनाती का विवरण
बीडीओ तैनाती अवधि
हेमंत यादव 2-1-17 से 15-5-17
ओम प्रकाश यादव 16-5-17 से 18-6-17
हेमंत यादव 19-6-17 से 14-7-17
हरीश चंद्र प्रजापति 15-7-17 से 26-9-17
शशांक त्रिपाठी 27-9-17 से 10-12-17
हेमंत यादव 1-12-17 से 19-4-18
विवेक त्रिपाठी 20-4-18 से 30-4-18
अरविंद यादव 01-6-18 से 12-8-18
शोभनाथ चौरसिया 13-8-18 से 30-8-18
अरुण कुमार सिंह पीडी 31-8-2018 से अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed