फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शव रखकर हरदोई-सीतापुर मार्ग किया जाम

शव रखकर हरदोई-सीतापुर मार्ग किया जाम

Sun, 30 Dec 2018 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
शव रखकर हरदोई-सीतापुर मार्ग किया जाम
गांव के पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज करने की कर रहे थे मांग
विज्ञापन

रामकोट (सीतापुर)। पांच दिनों से लापता युवक के शव बरामदगी के बाद आक्रोशित परिवारीजनों द्वारा शनिवार को हरदोई-सीतापुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। जाम की सूचना पर सीओ सिटी व शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

करीब 45 मिनट बाद जाम हटने पर यातायात बहाल हो गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय थानाक्षेत्र के करियामऊ में रहने वाला छोटू (18) पुत्र सैफुल्ला 11 दिसबंर को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।
विज्ञापन


परिवारीजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 28 दिसंबर की देर शाम छोटू का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जाते समय परिवारीजनों द्वारा शाम करीब पांच बजे हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रामकोट रेलवे क्रॉसिंग के पास शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी गांव के ही पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह व शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को केस दर्ज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इस पर उनका गुस्सा शांत हुआ और जाम हटा लिया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी आकाश, सुभाष, अनिल उर्फ मुंशी, शैलेन्द्र व सुशील निवासीगण करियामऊ के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed