फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीण दशहतजदा

तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीण दशहतजदा

Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीण दशहतजदा
दो बकरियों को बनाया निवाला
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। पहला क्षेत्र में लगातार तेंदुए की आमद के चलते पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बुधवार को तेंदुए ने फिर अपनी आमद दर्ज कराकर लोगोें को खौफजदा कर दिया है। वन विभाग सूचना के बाद क्षेत्र में कॉम्बिंग की बात कर रहा है। जबकि तेंदुआ दो बकरियों को अपना निशाना बना चुका है। गांवों के ग्रामीण तेंदुए के हमले से दहशत में है।

पहला विकासखंड की ग्राम पंचायत सुल्तानापुर के मजरा पड़रिया निवासी अनवर अपनी बकरियों को सरैंया-हुल्लादास मार्ग पर चरा रहे थे। शाम को अचानक बकरियों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। अचानक तेंदुए के हमले को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों रंजीत कुमार, रामू मौर्य, वीरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, उमेश यादव ने बताया कि तेंदुए के हमले में दो बकरियां उसकी पकड़ में आई। तेंदुए ने एक बकरी के गर्दन पर हमला कर मार दिया जबकि दूसरी को लेकर पास में कमलेश कुमार के गन्ने के खेत में लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर प्रवीण कुमार, सुखराम, रामू यादव सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। दूसरी बकरी की तलाश में लोग हाथों में लाठी डण्डा लेकर गन्ने के खेत में तलाश की। पर बकरी का कोई अवशेष नहीं मिला।

गांव के प्रधान अवधेश कुमार बताते हैं कि तेंदुए की आमद ने क्षेत्र के लोगों को भारी दहशत में डाल दिया है। लोग अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों का जहां स्कूल-कॉलेज भेजने से घबरा रहे हैं वहीं ग्रामीण अकेले खेतों को भी जाने से कतराने लगे हैं।


वन विभाग के रेंजर अनूप वाजपेयी ने बताया कि सूचना मिली है। जिसके लिये टीमों को मौके पर जांच करने के लिये भेजा गया है। अभी सही स्थिति स्पष्ट कर पाना संभव नहीं है। मालूम हो कि पहला के गांव जंगली जानवरों के रहने लिए मुफीद स्थान बनते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में इससे पूर्व दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed