फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महिला की गला घोंटकर हत्या

महिला की गला घोंटकर हत्या

Sat, 28 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला की गला घोंटकर हत्या
लहरपुर में गांव के एक बाग में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात हत्यारों ने एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बाग में फेंककर भाग गए। महिला के गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। घटना के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने जांच की है।

संदेह जताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस सिर्फ हत्या की बात को ही स्वीकार कर रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (35) शनिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची। दोपहर तक महिला के घर वापस न आने पर परिवारीजन उसे तलाशने निकल पड़े। इसी बीच गांव के बाहर विपिन की बाग में लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था और शरीर पर मौजूद कपड़े अस्तव्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने संदेह जताया कि जिस हालत में शव पड़ा हुआ है, उससे प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात लोगों ने महिला से दुष्कर्म किया, जिसके बाद राज छिपाने के लिए महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। शरीर पर मौजूद जख्म इस बात की गवाही दे रहे हैं कि महिला ने मरते दम तक संघर्ष किया।


इधर खबर मिलते ही सीओ अखंड प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर टीम ने करीब एक घंटे तक जांच की और साक्ष्यों को सुरक्षित किया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed