{"_id":"59f617544f1c1bd9538b9c85","slug":"41509300052-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्लामंडी में बनेगा स्ट्रांग रूम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्लामंडी में बनेगा स्ट्रांग रूम!
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्लामंडी में बन सकता स्ट्रांग रूम
सीतापुर। अबकी निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम के स्थान में बदलाव हो सकता है। प्रशासन की ओर से गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम बनाने की कवायद शुरू की गई है।
अगर स्ट्रांग रूम गल्लामंडी में बना तो मतगणना भी वहीं कराई जा सकती है। रविवार को अफसरों ने गल्ला मंडी व एटीसी परिसर का निरीक्षण किया।
प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम बनाए जाने का प्रस्ताव आयोग भेजा जाएगा। आयोग से सहमति मिलने पर स्ट्रांग रूम फाइनल कर दिया जाएगा। पिछली बार स्ट्रांग रूम एटीसी में बना था और मतगणना भी वहीं हुई थी।
प्रशासनिक अमला निकाय चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गया है। रविवार को स्ट्रांग रूम बनाए जाने की कवायद अफसरों ने शुरू कर दी।
इसके लिए एडीएम विनय पाठक, एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने एटीसी और गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया।
पिछले चुनाव में स्ट्रांग रूम एटीसी परिसर में बनाया गया था और मतगणना भी वहीं कराई गई थी। लेकिन इस बार प्रशासन स्ट्रांग रूम व मतगणना की जगह बदलने पर विचार कर रहा है।
लिहाजा, स्ट्रांग रूम बनाए जाने की कवायद में अबकी गल्लामंडी का निरीक्षण कर इसका नाम भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रस्ताव आयोग भेजा जाएगा। आयोग से हरी झंडी मिलने पर स्ट्रांग रूम कहां बनेगा, यह फाइनल कर दिया जाएगा।