फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आवास के नाम पर की वसूली तो जाएंगे जेल

आवास के नाम पर की वसूली तो जाएंगे जेल

Thu, 06 Jul 2017 02:47 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
आवास के नाम पर की वसूली तो जाएंगे जेल
आवास के नाम पर की वसूली तो जाएंगे जेल
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देेश
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना

सीतापुर। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में लाभार्थियों से वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी ने भी आवास के नाम पर वसूली की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी। प्रदेश सरकार के समग्र ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बाकायदा अफसरों को इससे सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। सीतापुर दौरे के दौरान आवास योजना में वसूली की शिकायत मिलने पर मंत्री ने यह कदम उठाया।

बुधवार को ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सीतापुर दौरे पर आए थे। उन्होंने रेउसा में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में चयनित लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित किया। वितरण समारोह में मंत्री ने लाभार्थियों के गुफ्तगू की तो कई लाभार्थियों का उनके सामने दुख दर्द छलक गया। किसी ने कहा कि आवास के नाम पर प्रधान ने रकम वसूली है। तो किसी ने शिकायत की कि निर्माण में घटिया ईंट इस्तेमाल हुई है। यह सुनते ही मंत्री का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने अफसरों को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नाम पर अगर किसी ने भी लाभार्थी से पैसा लिया है तो वह उसे तुरंत वापस कर दें। वरना उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही उसे जेल की सलाखों के पीछे भी भेजा जाएगा। मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने डीएम को निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना में जांच कराएं। जांच में अगर कहीं पर आवास के नाम पर वसूली की गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही एफआईआर कर उन्हें जेल भी भेजा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अफसर योजना की मॉनिटरिंग करें और अपनी निगरानी में आवासों का निर्माण कराएं। सभी आवास गुणवत्ता परक बनवाए जाएंगे। सभी आवास हर हाल में चार महीने में बनकर तैयार हो जाए। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed