{"_id":"580bb2974f1c1bbd59702b58","slug":"4-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से चार की मौत, आठ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से चार की मौत, आठ बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में डेंगू ने चार जिंदगियां लील लीं। वहीं आठ नए रोगी सामने आए हैं। मरने वाले मरीजों में से तीन ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। जबकि एक की मौत जिले के ही एक निजी अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
शनिवार को आठ और मरीजों में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक यह वायरस 19 जिंदगियां लील चुका है। जबकि 208 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालत यह है कि अब लोग बुखार के नाम से ही डरने लगे हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हेम पुरवा नारायन नगर निवासी महेंद्र वर्मा (45) को आठ दिनों से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई थी। रेफर होने पर परिवारीजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां शनिवार को महेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी प्लेटलेट्स 12 हजार ही थीं।
विज्ञापन
इधर, मोहल्ला प्रेम नगर निवासी शिवकुमार (23) भी डेंगू की चपेट में आ गया। शनिवार सुबह लखनऊ के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। लहरपुर के मोहल्ला कटरा निवासी हाजी जब्बार की पत्नी शाहीन (50) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। डेंगू की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।
शाहीन की प्लेटलेट्स 8 हजार रह गईं थीं। लहरपुर के ही मोहल्ला अंबर सरांय निवासी सोहन लाल (45) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी सांसें थम गईं।
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर कटिका निवासी सुशील कुमार (32) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। उसकी प्लेटलेट्स 59 हजार हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला चौधरी टोला निवासी जाहिद के पुत्र जहांगीर (16) भी बुखार से पीड़ित हैं।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। उसकी प्लेटलेट्स 30 हजार हैं। हरगांव के जलालीपुर निवासी अनवार की पत्नी सुबूही खातून (27) को एक सप्ताह से बुखार है। जिला अस्पताल में हुई जांच में प्लेटलेट्स 35 हजार निकलीं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला आलम नगर निवासी साहिबे आलम (45) को भी डेंगू हुआ है।
जिला अस्पताल में तीन दिनों से भर्ती रामकोट निवासी रामू (45) को डेंगू की पुष्टि शनिवार को हुई। उसे मेडिकल ए वार्ड से डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वहीं तंबौर कस्बे के मोहल्ला शीर्ष टोला निवासी कलीम (45) व नवाब साहब पुरवा निवासी मो. कामिल (20) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
परिवार के सदस्यों ने दोनों को लखनऊ के बलरामपुर हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं शहर के गोदियाना निवासी संजना सक्सेना भी डेंगू से पीड़ित है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।