फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   38 caught stealing electricity

बिजली चोरी करते 38 को पकड़ा

Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
38 caught stealing electricity
महमूदाबाद (सीतापुर)। पावर कॉर्पोरेशन ने महमूदाबाद तहसील में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई उपभोक्ता विद्युत चोरी करते हुए मिले तो कई के कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस पर 38 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। विद्युत वितरण खंड महमूदाबाद की ओर से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र महमूदाबाद ग्रामीण पर 10 बकाएदार व महमूदाबाद टाउन में छह बकाएदारों को बिना विद्युत बिल जमा किए कटे हुए कनेक्शन चलाते हुआ पकड़ा गया। विद्युत उपकेंद्र देवरिया में सघन अभियान चलाकर पांच कटिया लगाने वालों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रेउसा में छह बकाएदारों द्वारा बिना बिल जमा किए कटे कनेक्शन चलाते हुए पकड़े गए। विद्युत उपकेंद्र कंचनपुर में भी छह बकाएदारों को बिना बिल जमा किए कटे कनेक्शन पर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। विद्युत उपकेंद्र रामपुर मथुरा में चलाए गए अभियान में चार बकाएदार बिजली उपयोग करते हुए मिले। कटिया लगाने वाले को भी पकड़ा गया। महमूदाबाद खंड में 32 बकाएदार व छह कटिया लगाने वालों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed