फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   36 went on election duty

Sitapur News: चुनाव ड्यूटी में 36 गईं, बीच सफर में हांफ रही खटारा बसें

Sat, 27 Apr 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
36 went on election duty
सीतापुर। बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। बसों की कमी के कारण बस अड्डे पर सन्नाटा छाया रहता है। कहीं, यात्री प्राइवेट वाहनों के सहारे सफर करते दिखते हैं तो कहीं विभाग की खटारा बसों पर सफर करते नजर आते हैं। शुक्रवार को सिधौली से बिसवां जाते समय परिवहन निगम की एक बस रास्ते में खड़ी हो गई। परिचालक व चालक बीच रास्ते में ही बस की मरम्मत करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में 104 निगम और 59 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। चुनाव ड्यूटी के लिए परिवहन निगम जिले से कई बसों को भेज चुका है। इन बसों से अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पोलिंग पार्टियां भी रवाना होंगी। डिमांड के अनुसार बसों की खेप भेजी जा रही है। अब तक 36 बसों को भेजा जा चुका है। ऐसे में वर्कशॉप में खड़ी खटारा बसों को जिले के प्रमुख रूट पर उतारा गया है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब तक 36 बसें चुनाव के लिए जा चुकी हैं।
विज्ञापन

एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बसों को सही हालत में ही संचालित किया जा रहा है। जिस बस के खराब होने की बात सामने आई है, वह सीतापुर डिपो की नहीं है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वह धुंधला है। वर्कशॉप में बसों को ठीक करवाकर संचालित किया जा रहा है। बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed