{"_id":"5067ddef2bb658c19b550b97bc2cedba","slug":"35th-pac-won-the-football-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35वीं वाहिनी पीएसी ने फुटबॉल मैच जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35वीं वाहिनी पीएसी ने फुटबॉल मैच जीता
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर मंगलवार को 18 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिनी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, सेनानायक कुंतल किशोर ने किया। उद्घाटन मैच में 35वीं वाहिनी लखनऊ और 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली की टीम के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ की टीम ने रायबरेली को 3-0 से हराया। 35 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की ओर से आरक्षी अफरोज खान ने 2 व प्रमोद ने 1 गोल किए।
दूसरा मैच 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ एवं 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के मध्य हुआ। मुकाबला 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 4-1 से जीता। वहीं तीसरा मैच 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली और 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के मध्य खेला गया, जिसमें 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी ने 8वीं वाहिनी पीएसी को 3-0 से पराजित किया। चौथा मैच मेजबान 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर एवं द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के बीच खेला गया। इस मैच में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ जिसमें द्वितीय वाहिनी पीएसी ने 27वीं वाहिनी को 3-1 से शिकस्त दी।