फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   33 top ten criminals from many police station arrest

थाने के 33 टॉप अपराधियों समेत 39 गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
33 top ten criminals from many police station arrest
सीतापुर। जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 33 आरोपी थाने के टॉप टेन अपराधी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 39 अवैध असलहे और 500 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सदरपुर पुलिस ने बलसिंहपुरवा निवासी अरबी, यूसुफ और शिवपुर देवरिया निवासी राम खिलावन को एक बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। अरबी और रामखिलावन थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। मानपुर पुलिस ने कैमहरा निवासी गया प्रसाद को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मानपुर थाने का हिस्ट्रशीटर और टॉपटेन अपराधी है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा पुलिस ने तुलसीपुर खारिका निवासी अंकित कुमार शुक्ला कितुरी निवासी सुरेश को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी थाने के टॉपटेन अपराधी है। लहरपुर पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ गांव मुसियाना निवासी जमाल अहमद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोट पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी सोबरन और कैमाहरा निवासी शिवाकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया। सोबरन के खिलाफ अवैध शराब बेचने के एक दर्जन मुकदमें थाने में दर्ज है। तालगांव पुलिस ने इमलिया गांव निवासी इरफान और रहमतुल्ला को असलहे के साथ गिरफ्तार किया दोनों थाने के टॉपटेन अपराधी है। जिन पर रासुका की कार्रवाई भी की गई है।
थानगांव पुलिस ने थाने के टॉपटेन अपराधी जंगलटपरी निवासी बाल किशन को गिरफ्तार किया। नैमिषारण्य पुलिस ने थाने के टॉपटेन अपराधी करखिला निवासी केशव को गिरफ्तार किया। संदना पुलिस ने थाने के टॉपटेन अपराधी गांव रामपुर मजरा मिर्जापुर निवासी सुनील और गोपालपुर निवासी छोटू को गिरफ्तार किया। कोतवाली देहात ने थाने के टॉपटेन अपराधी बिहारीगंज निवासी मैनुद्दीन और शकील को गिरफ्तार किया।
मछरेहटा पुलिस ने टॉपटेन अपराधी गांव हीरापुर निवासी संतोष को गिरफ्तार किया। थाना रामपुर कलां पुलिस टीम ने टॉपटेन अपराधी घ्सरसाखुर्द निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने टॉपटेन अपराधी बीबीपुर निवासी कुलवंत और शेरपुर निवासी पिंकू को गिरफ्तार किया। हरगांव पुलिस ने टॉपटेन अपराधी दीपपुर निवासी मोईन को गिरफ्तार किया। महमूदाबाद पुलिस ने टॉपटेन अपराधी अचाकापुर निवासी जहीन को गिरफ्तार किया।

खैराबाद पुलिस ने टॉपटेन अपराधी ईंटारोर निवासी पंचम, मिया सरायं निवासी जाहिल को गिरफ्तार किया। रेउसा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए टॉपटेन अपराधी बढ़ईडीह निवासी सिपाही लाल, मधवापुर निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया। सकरन पुलिस ने टॉपटेन अपराधी गांव गड़ौसा निवासी कलीम, कल्लू, महतनियापुरवा निवासी पैकरमा को गिरफ्तार किया। तंबौर पुलिस ने मानपुर सिकरी निवासी छोटकन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed