फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   320 seats increased in BA

एचकेएम में बीए की बढ़ी 320 सीटें

Tue, 11 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 11 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्नातक के बीए में 320 सीटें बढ़ा दी गई है। अब इन सीटों पर छात्राओं के दाखिले लिए जाएंगे। इनके एडमीशन वेटिंग लिस्ट के आधार पर होगा।

विज्ञापन


हिंदू कन्या महाविद्यालय (एचकेएम) में बीए की 1020 सीटें है। इन सीटों पर छात्राओं को दाखिला दिया जा चुका है। इसके बावजूद तमाम छात्राएं एडमिशन पाने के लिए भटक रही हैं। दाखिला प्रक्रिया को लेकर पिछले दो दिन से छात्राएं महाविद्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


इसी बीच शासन से सीट बढ़ोतरी का पत्र आ गया। पत्र के आधार पर मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति ने 320 सीटें बढ़ाने का फैसला किया। प्राचार्या डॉ. अर्चना सक्सेना ने बताया कि बढ़ी हुई सीटों पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय मेरिट सूची की छूटी हुई छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर 31 जुलाई को जारी प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं को दाखिला मिलेगा। अर्ह छात्राएं अपने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मूल प्रमाणपत्र सहित ऑनलाइन फॉर्म की हार्डकॉपी के साथ महाविद्यालय में 17 अगस्त तक जमा करके दाखिला प्राप्त कर लें। मोबाइल से एसएमएस की प्रतीक्षा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed