{"_id":"5c8aa30cbdec2213fc305409","slug":"31552589580-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ क्विंटल पकड़ा गया मिलावटी मिर्च पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ क्विंटल पकड़ा गया मिलावटी मिर्च पाउडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्च में दरी रंगने वाला कलर डाल कर रहे थी बिक्री
सीतापुर। होली पर मुनाफाखोर अधिक कमाने के चक्कर में खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट कर रहे हैं। एफएसडीए की टीम ने लालबाग बाजार में छापेमारी करके करीब डेढ़ क्विंटल मिलावटी मिर्च पाउडर बरामद किया। यह पाउडर पूरे जिले में सप्लाई किया जा रहा है।
इसमें कपड़े रंगने वाला कलर की मिलावट की बात कही जा रही है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इस पर टीम ने मौके पर बरामद मिर्च को तत्काल नष्ट करा दिया। इसका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में एफएसओ विनय कुमार, अजय कुमार, रविद्र नाथ वर्मा, कृति गुप्ता, अजय सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी ने लालबाग बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। राजा बाजार में एक कोने में महेंद्र महावर मिर्च पाउडर का काम करते हुए मिले।
विज्ञापन
यह मिर्च पाउडर पीसकर बेचते थे। इसकी पैकेजिंग भी करते थे। जब डीओ ने मिर्च पाउडर की जांच करना शुरु की तो वह भड़क गए। कहने लगे इसमें कोई मिलावट नहीं है। इसके बाद डीओ ने एक गिलास में पानी डाला, फिर उसमें मिर्च को घोल दिया। कुछ ही देर बाद रंग ऊपर उतराने लगा।
इसकी पोल खुलते ही व्यापारी के होश उड़ गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यापारी ने कबूला कि वह इस मिर्च पाउडर को अधिक आकर्षण व तेज मिर्च दिखाने के लिए इसमें कलर की मिलावट की है। यह कलर दरी रंगने वाला है। यह बहुत ही सस्ता व आसानी से बाजार में मिल जाता है। टीम ने पूरी दुकान को खंगाला।
वहां पर रखी करीब चार बोरियां पकड़ा। इन सभी में कलर की मिलावट मिली। इनको अपने कब्जे में लेते हुए एफएसओ विनय कुमार ने बाजार से बाहर ले जाकर नष्ट कराया। साथ ही टीम ने मिर्च पाउडर का एक नमूना संग्रहीत किया। इसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
मिलावट न करने का दिलाया संकल्प
इस छापेमारी के दौरान पूरी बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी तो दुकान बंद करके खिसक गए, तो कुछ वहीं पर इसका नजारा देख रहे थे। अभिहित अधिकारी ने सभी व्यापारियों को बुलाकर खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले नुकसान गिनाए।
किसी भी खाद्य पदार्थ में इसकी मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी। व्यापारियों को संकल्प दिलाया न तो कलर मिलाएंगे न ही कलर वाला कोई खाद्य पदार्थ खरीदेंगे। एफएसओ अजय कुमार ने कहा कि मिलावट करने से एक तो शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। वहीं पकड़े जाने पर जेल की हवा भी खानी पड़ेगी।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है सस्ता कलर
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि खाद्य पदार्थों में कलर मिलाने के लिए कुछ खाद्य कलर प्रमाणित है। लेकिन व्यापारी यह महंगे होने की वजह से नहीं मिलाते हैं। बल्कि बाजार में मौजूद सस्ते कलर की मिलावट कर देते हैं। यह कलर स्वास्थ्य के हानिकारक है।
छापेमारी कर खानेपीने के सामानों के भरे नमूने
शहर में एफएसओ प्रेम यादव ने महमूदाबाद से मावा व सिधौली से एफएसओ अजय कुमार ने मैदा का नमूना भरा। बृजमोहन गुप्ता द्वारा चिप्स कटोरी का नमूना लिया।
वहीं लालबाग बाजार से एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी ने मिर्च पाउडर, एफएसओ अजय कुमार व संजय कुमार त्रिपाठी ने तामसेनगंज मार्केट से पापड़ का एक-एक नमूना संग्रहीत किया। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया अब तक 26 नमूने संग्रहीत किए जा चुके हैं।