{"_id":"5c89431dbdec2213ed0cb1fd","slug":"31552499485-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता व उसका बेटा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता व उसका बेटा झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में मां-बेटे झुलसे, लखनऊ रेफर
सीतापुर। घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता ने बुधवार को घर में खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। साथ में उसका दो वर्षीय बेटा भी मामूली रूप से झुलस गया। विवाहिता को सदर अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
पिसावां इलाके के महमदपुर द्वितीय गांव निवासी प्रीती (26) पत्नी रामदीन का परिवार में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने बुधवार को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। इस बीच प्रीती को झुलसते देख उसका दो साल का बेटा अर्जुन भी करीब आ गया। जिससे वह भी मामूली रूप से झुलस गया। शोरगुल सुनकर लोगों ने आग बुझाई और प्रीती को सदर अस्पताल भेजा।
वहां से चिकित्सकों ने प्रीती को गंभीर हालत के चलते लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रीती का मायके जाने को लेकर उसके पति से विवाद हुआ था, वहीं प्रीती के पति ने परिवार की एक महिला पर जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।