फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   साधु संतों ने परिक्रमा के पड़ाव की गिनाई अव्यवस्थाएं

साधु संतों ने परिक्रमा के पड़ाव की गिनाई अव्यवस्थाएं

Wed, 27 Feb 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
साधु संतों ने परिक्रमा के पड़ाव की गिनाई अव्यवस्थाएं
होली परिक्रमा मेला की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के कसे पेंच
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। होली परिक्रमा मेला के तैयारियों को लेकर तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में साधु-संतों ने डीएम को अव्यवस्थाएं गिनाई। पड़ाव स्थलों पर फैली गंदगी व अतिक्रमण की शिकायत की। डीएम ने सभी अफसरों से जल्द से जल्द व्यवस्थाएं पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।

बैठक में बनगढ़ के महंत संतोषदास ने मेला के प्रांतीयकरण की बात रखी। जिस पर डीएम ने सभी संतों से हस्ताक्षर कराकर एक पत्र देने को कहा। मिश्रिख तीर्थ पुजारी राहुल शर्मा ने दधीचि कुंड की अव्यवस्थाओं की शिकायत की। कहा कि कुंड पर अंधेरा रहता हैं, वहां लाइट की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


सफाई का बुरा हाल है। कुंड के आसपास काफी गंदगी है। डीएम ने ईओ को क्षेत्र में मेले से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ से कहा दधीचि कुंड पर जो लाइटें खराब है, उनको यथासंभव ठीक कराया जाए। संतों ने कहा कि मेले की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे हम लोगों के पास पांच दिन रहने के लिए कोई जगह नहीं है। मैदान में पानी भरा हुआ है। हर साल लोग अवैध कब्जा करते जा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को अतिक्रमण हटवाने की हिदायत दी। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से कहा कि चार मार्च से चार अप्रैल तक 24 घंटे की सप्लाई की व्यवस्था करें।

जल निगम के अधिकारियों को नल रीबोर कराने के निर्देश दिए। संतों ने सवाल करते हुए कहा कि परिक्रमा में मिट्टी का तेल लेने में बहुत दिक्कत होती है। जिस पर डीएम ने कहा कि प्रधान, कोटेदार व लेखपाल मिलकर केरोसिन व छोटे गैस सिलेंडर की व्यवस्था कराएंगे। उसके बाद सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्थाई पड़ाव का नजरी नक्शा बनाकर मुझे उपलब्ध कराएं।

स्थानीय व्यवस्थापक का नंबर संत महात्माओं को उपलब्ध कराएं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक से स्वास्थ्य की जानकारी ली तो उन्होंने बताया सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर पहला आश्रम के महंत भरतदास, सीडीओ संदीप कुमार, एसपी एलआर कुमार, एसडीएम राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।

डीएम ने देखी सुविधाएं
संदना। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआती स्थल नैमिषारण्य का भ्रमण किया। वहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद सीधे पहले पड़ाव कोरौना पहुंचे। यहां पर द्वारिकाधीश मंदिर के पास कुछ देेर के लिए रुके।


पड़ाव स्थल का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि रास्ते में जहां पर खेतों में ब्लेडयुक्त तार लगे हुए हैं। वहां पर लाल कपड़ा लगवा दिया जाए। सचल शौचालय की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed