फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दैवीय आपदा प्रभावितों को 24 घंटे में दें अहेतुक सहायता

दैवीय आपदा प्रभावितों को 24 घंटे में दें अहेतुक सहायता

Mon, 25 Feb 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दैवीय आपदा प्रभावितों को 24 घंटे में दें अहेतुक सहायता
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का मुआयना किया। उन्होंने पटलों पर जाकर सरकारी दस्तावेजों के रखरखाव का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को जनता के सभी कार्य समय पर निपटाने की नसीहत दी।
विज्ञापन



कहा कि इनके कार्यों को लंबित न रखा जाए। सभी कार्यों में समयबद्घता व पारदर्शिता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने राहत लिपिक को यह भी निर्देश दिए कि दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन



डीएम ने दोपहर बाद कलेक्ट्रेट का मुआयना किया। उन्होंने विभिन्न पटलों पर जाकर पेंशन पत्रावली, सर्विस बुक एवं वेतन स्लिप आदि की जानकारी ली। उन्होंने हैसियत प्रमाण पत्र की जानकारी भसी ली। हैसियत के कैलुकेशन को सही ढंग से करने के साथ निर्देश दिए। नजारत में फोटो मशीन की क्रियाशीलता व कार्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



संग्रह अनुभाग में आरसी वसूली समेत अन्य बिन्दुओं की प्रगति की जानकारी ली। राहत पटल पर जाकर उन्होंने दैवीय आपदा प्रभावितों के मुआवजा प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि दैवीय आपदा में कोई भी प्रकरण लंबित न रखें। उनका समय पर निस्तारण करें और 24 घंटे में प्रभावितों को सहायता मुहैया कराई जाए।



भूलेख में कर्मचारियों के स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनाती के बारे में जानकारी ली। अभिलेखागार न्याय में जानकारी लेते हुए डीएलआरसी से जमीनों की रिक्तता समेत अन्य बिन्दुओं पर पूछा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय पटल में स्वीकृत विकास कार्य चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले चालू कर दें। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि टेंडर खुल गए हैं। सभी कार्य समय से करा लिए जाएंगे। अभिलेखागार राजस्व में जिल्दों का मुआयना कर रहे वकीलों से पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है। इस पर सभी ने कहा कि सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed