फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गन्ने के खेत में चलती मिली असलहा फैक्ट्री

गन्ने के खेत में चलती मिली असलहा फैक्ट्री

Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में चलती मिली असलहा फैक्ट्री
पुलिस ने एक को दबोचा, जबकि दूसरा भाग निकला
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली, महोली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से दबिश देकर एक असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई जबकि दूसरा भाग निकला। मौके से आठ तमंचे, एक देसी बंदूक, एक अद्धी व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में महोली व शहर कोतवाली पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महोली क्षेत्र के दूलामऊ गांव में एक गन्ने के खेत में दबिश दी गई। गन्ने के खेत में असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस को देख वहां मौजूद दो लोगों में से एक भाग निकलने में सफल रहा। जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। शहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी मधुवन सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजय निवासी दूलामऊ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में संजय ने बताया कि फरार होने वाला छोटक्के मिश्रा निवासी दूलामऊ है। खेत से 12 बोर के आठ तमंचे, एक देसी बंदूक, एक अद्धी व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। फरार व्यक्ति की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed