फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 बेरोजगारों से ठगी

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 बेरोजगारों से ठगी

Sun, 30 Dec 2018 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 बेरोजगारों से ठगी
प्रशिक्षण के दौरान हंगामा होने पर पहुंची पुलिस तब हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
विज्ञापन

अटरिया (सीतापुर)। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक फर्जी सोसाइटी की ओर से करीब 300 बेरोजगार युवक-युवतियों से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए युवाओं में गैर जिलों के बेरोजगार भी शामिल हैं।

कथित प्रशिक्षण के दौरान हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने फर्जीवाड़ा के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक को हिरासत में लिया है। एक पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई दिनों से कुछ लोग गांव-गांव जाकर रेलवे में सुपरवाइजर तथा रेल मित्र की नौकरी दिलाने की बात कहकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे थे। श्री महाजन परिवार हेल्थ एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के नाम से फर्जी समिति गठित कर इन लोगों ने पहले पंजीकरण के नाम पर बेरोजगारों से 250 रुपये प्रति आवेदक वसूल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर प्रशिक्षण की बात कहकर पांच-पांच हजार रुपये हथिया लिए। करीब तीन सौ बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के लिए अटरिया कस्बे के महादेवा लॉन में 29 दिसंबर को बुलाया गया। पहले ही दिन प्रशिक्षण में रेडक्रॉस की क्लॉस चलाए जाने पर कुछ युवाओं को शक हो गया। उन्होंने पूछताछ शुरू की तो विवाद होने लगा।

इस पर आवेदकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस देख समिति के कुछ लोग भाग निकले। मगर तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पहले तो फर्जीवाड़ा करने वालों ने पुलिस को अर्दब में लेना चाहा लेकिन पुलिस की सख्ती पर सच उगल दिया।


थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि ठगी का शिकार हुए गोविन्द प्रसाद निवासी सुरैंचा थाना कमलापुर की तहरीर पर अशोक गौतम निवासी रायगंज थाना सिधौली, मो. जफर निवासी बीबीपुर थाना सिधौली, रमाशंकर त्यागी निवासी जतौरा थाना सिधौली व रोहित निवासी खरवलिया थाना सिधौली के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

इनमें अशोक और रोहित को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य युवक सूरज को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed