{"_id":"5c27b97fbdec2256fc739a2a","slug":"31546107263-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख भड़कीं डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख भड़कीं डीआरएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्मेदारों को फटकार लगाई, व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक शनिवार को सीतापुर दौरे में रेलवे विद्युतीकरण के विश्राम गृह में परिसर में गंदगी देख भड़क गईं। बोली, इस भवन का यह क्या हाल बना रखा है। लाखों से निर्मित भवन कंडम हो रहा है, लेकिन इसकी किसी को भी परवाह नहीं।
कम से कम से परिसर को साफ-सुथरा बना देते तो इसे प्रयोग में लाया जा सकता है। फौरन उन्होंने जिम्मेदारों को सेलफोन पर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। दरअसल, शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ की मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक अधीनस्थ अफसरों के संग आगामी नौ जनवरी को प्रस्तावित रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आई थीं।
सिन्हा इस दिन स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन संचालन का शुभारंभ करेंगे। सबसे पहले डीआरएम विजय लक्ष्मी ने सांसद राजेश वर्मा के साथ खैराबाद स्टेशन पर निरीक्षण किया और वहां पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अफसरों को सारी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी कमी रहनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
बाद में डीआरएम कौशिक मय सांसद राजेश वर्मा के साथ सीतापुर छावनी स्टेशन पहुंचीं। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। साथ ही कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उन्होंने सांसद से राय मशविरा कर अफसरों को कार्यक्रम की चौकस व्यवस्था करने को कहा।
सांसद वर्मा के जाने के बाद उन्होंने सीतापुर छावनी स्टेशन परिसर को देखा। इस दौरान उनकी नजर रेलवे विद्युतीकरण के विश्राम गृह भवन पर पड़ी गई। इस भवन के गेट पर ताला जड़ा था। वह भवन के मुख्य द्वार का ताला तोड़वाकर परिसर में पहुंचीं तो परिसर में बड़ी-बड़ी घास-फूस उगी पाई। साथ ही उन्होंने भवन की खिड़कियों से झांककर अंदर का नजारा लिया।
बाद में बोली, लाखों के भवन को कंडम बना दिया। उसे साफ-सुथरा रखते तो कम से कम उसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। नाराज डीआरएम ने खुद सेलफोन से जिम्मेदारों को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही भवन का सही तरीके से रखरखाव करने के निर्देश दिए।