फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सिलिंडर फटने से लगी आग में दो मकान जलकर राख

सिलिंडर फटने से लगी आग में दो मकान जलकर राख

Fri, 28 Dec 2018 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग में दो मकान जलकर राख
मानपुर इलाके के एक मकान में खाना बनाते समय हादसा
विज्ञापन

मानपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोस के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक हजारों की नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

अग्निकांड में करीब दो लाख की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है। थानाक्षेत्र के पुरवा दासापुर निवासी इस्लामुद्दीन के घर गुरुवार की दोपहर गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच तेज धमाके से सिलिंडर फट गया जिससे छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि सिलिंडर फटने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। घरवाले जब तक कुछ समझ पाते आग ने पड़ोस में रहने वाले जाहिद के मकान को भी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में इस्लामुद्दीन के घर रखे 35 हजार रुपये की नकदी व गृहस्थी का अन्य सामान तथा जाहिद के घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील भेजने की बात कही है।

चाय दुकान में आग लगने से फटा सिलिंडर
मछरेहटा (सीतापुर)। थाने के सामने स्थित एक चाय की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान वहां रखे गैस सिलिंडर के फटने से हुए तेज धमाके पर लोग किसी अनहोनी की आशंका से दहल उठे। देर रात की घटना होने से कोई हताहत नहीं हुआ। धमाका सुनकर बाहर आए पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। स्थानीय थाना व कस्बा में जलालपुर मार्ग के किनारे थाने के सामने कुलदीप निवासी पेरियाकोडर चाय की दुकान चलाता है। बुधवार की रात करीब 10:30 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि देर रात हादसे के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।


दिन में दुकान पर लोगों के होने से बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी व स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान के ऊपर रखा छप्पर, अंदर रखा कांउटर, गैस सिलिंडर व चूल्हा, कढ़ाई आदि चीजें जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed