{"_id":"5b0edfc64f1c1b946e8b5760","slug":"31527701446-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने मचाई तबाही, छप्पर गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने मचाई तबाही, छप्पर गिरने से महिला की मौत
Updated Wed, 30 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ धराशायी होने से एक अन्य महिला जख्मी, एक मवेशी भी मरा
सीतापुर। जिले में मंगलवार रात तेज आंधी ने खूब तबाही मचाई। कई जगह पेड़ गिरने के साथ ही छप्पर भी धराशायी हो गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह जख्मी हुई है। आंधी में पेड़ गिरने से एक मवेशी भी मर गया।
तेज धूल भरी आंधी के दौरान कुछ देर के लिए सड़कों पर यातायात ठहर गया। इसके अलावा कहीं बिजली के खंभे तो कहीं तार टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की टीमों ने घंटों मशक्कत के बाद बिजली लाइन दुरुस्त की।
मौसम ने मंगलवार रात करीब 9:38 बजे अचानक करवट बदली। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज हवा चलने लगीं। देखते ही देखते हवा तेज धूल भरी आंधी में तब्दील हो गई। इससे शहर की सड़कों व हाईवे पर यातायात ठहर गया।
विज्ञापन
आंधी के बाद हल्की बारिश भी हुई। लेकिन इससे पहले तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। मिश्रिख थाना क्षेत्र के ज्ञानसागर गांव में रामबेटी (30) पत्नी छोटेलाल घर में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच अचानक आंधी के थपेड़ों से कच्ची दीवार सहित छप्पर भरभराकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर रामबेटी बुरी तरह जख्मी हो गई।
परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लाए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महोली थाना क्षेत्र के बड़ागांव में आंधी से एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर दिनेश की पत्नी रामजती बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इसी पेड़ के नीचे दबकर कढ़िले की एक भैंस मर गई। इसके अलावा आंधी से बिजली के पोल और विद्युत लाइन पर पेड़ों के गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की टीमों ने मरम्मत के बाद शहर की सप्लाई रात में ही बहाल कर दी। जबकि ग्रामीण अंचलों में बुधवार की दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल की जा सकी।
कम नहीं हो रहा गर्मी का सितम
सीतापुर। मंगलवार रात आंधी-पानी के बाद भी बुधवार को गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। हालांकि दिन में धूप-छांव का दौर चलने से तपिश का प्रकोप कुछ कम रहा। लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नही मिली। दिन भर लोग पसीना-पसीना होते रहे। पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार सुबह आसमान साफ रहने से सूरज ने चमक बिखेरनी शुरू कर दी। तेज धूप लोगों को खलने लगी। हालांकि मंगलवार रात मौसम में आने वाले बदलाव का मामूली असर बुधवार को भी दिखा। बीच-बीच में सूरज को बदली ढक लेती।
जिससे तपिश से राहत मिल जाती। लेकिन अगले ही पल फिर धूप चमकने लगती। धूप-छांव का यह दौर दिन भर चलता रहा। पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन उमस भरी गर्मी का सितम बरकरार रहा।