{"_id":"59fb56bb4f1c1bd1538ba86a","slug":"31509643963-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलता चिराग गिरा, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलता चिराग गिरा, युवक झुलसा
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलता चिराग युवक पर गिरा, झुलसा
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में जलता हुआ चिराग गिरने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासी सोनू (21) बुधवार रात घर में सो रहा था। बिस्तर के करीब ही जलता हुआ चिराग रखा था।
अचानक जलता हुआ चिराग सोनू पर गिर गया। तेल फैलते ही वहां आग भड़क उठी, इससे सोनू भी चपेट में आ गया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
लेकिन तब तक सोनू बुरी तरह से झुलस चुका था। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंता जनक बताई है।