फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बीएसए के मुआयने में गैर हाजिर मिले 11 अफसर व कर्मचारी

बीएसए के मुआयने में गैर हाजिर मिले 11 अफसर व कर्मचारी

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के मुआयने में गैर हाजिर मिले 11 अफसर व कर्मचारी
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर व कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। लेटलतीफ ऑफिस पहुंचना उनका शगल बन चुका है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को बीएसए अजय कुमार ने ऑफिस का मुआयना किया तो वह दंग रह गए। ऑफिस के आधे कर्मचारी नदारद मिले, वहीं, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी व कई डीसी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर नदारद मिले 11 अफसरों व कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

कार्यालय में अफसर व कर्मचारी देरी से लगातार पहुंच रहे थे। इससे फरियादी घंटों बैठकर इंतजार कर रहे थे। इसकी मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए बीएसए अजय कुमार ने सुबह 10.20 बजे कार्यालय का मुआयना किया तो दंग रहे गए। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विष्णुदत्त भार्गव, डीसी प्रमोद गुप्ता व शीतला प्रसाद मिश्र गैर हाजिर मिले। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक संजय श्रीवास्तव, महिपाल वर्मा, कनिष्ठ सहायक प्रेम शंकर मौर्य, मनोज कुमार यादव, रामसहारे वर्मा, जफर सिद्दीकी व रंगीलाल नदारद मिले। इस पर बीएसए ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। कई ऐसे कर्मचारी थे जो 11 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे। बीएसए अजय कुमार ने कहा कि अब लापरवाही कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed