फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   27 farmers lodged complaints

Sitapur News: 27 किसानों ने दर्ज कराई शिकायतें

Mon, 15 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
27 farmers lodged complaints
सीतापुर। सहकारी गन्ना विकास समिति रामगढ़ परिसर में सोमवार को गन्ना किसानों के लिए सट्टा मेले का आयोजन हुआ। पहले दिन 27 शिकायतें आईं। 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

किसान मेले में दस अलग-अलग काउंटर लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकांश किसानों ने गन्ने के रकबे के गलत सर्वे की शिकायत की। पहले दिन किसान मुन्नी देवी, प्रेमशंकर, जयपाल , जयराम, सीता, सुनीता, संतोष, रामदयाल व अन्य गन्ना किसानों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। किसानों ने गन्ना सर्वे के अलावा जमीन फीड न होने की बात भी बताई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रामगोपाल अवस्थी ने कहा कि यह मेला बहुत महत्वपूर्ण है। किसानों की समस्याओं का एक ही स्थान पर निस्तारण हो रहा है। कहा कि किसानों को इधर उधर भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक सच्चिदानंद, समिति सचिव माधवराव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed